हेलो दोस्तों, इस लेख में हम आपको, यूपीसीएल स्मार्ट विद्युत कुमाऊं ऐप (UPCL Smart Vidyut Kumaon) के बारे में आपको बताएंगे।
दोस्तों उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) द्वारा फ्री में स्मार्ट मीटर लगवाए जा रहे हैं, और वह आपको एक स्लिप भी देंगे। उस स्लिप में आपको पुराने मीटर की लास्ट रीडिंग, के साथ और भी जानकारियां लिखी होगी। और उस स्लिप के नीचे आपको स्मार्ट मीटर ऐप को डाउनलोड करने का तरीका (QR code) भी बताया होगा।
उसको स्कैन करके, आप प्ले स्टोर या एप्पल एप स्टोर से उस एप्लीकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं।
![]() |
| इमेज -1 |
यूपीसीएल स्मार्ट विद्युत कुमाऊं ऐप
एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के बाद, आपको अपना अकाउंट बनाना होगा।
1. आपको दूसरा विकल्प चुनना है अकाउंट बनाने के लिए (Don't have an account? Signup)
2. Signup वाले विकल्प को चुनने के बाद आपसे कंज्यूमर आईडी (Consumer ID) चाहिए होगी।
नोट - यहां पर आप अपने उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन के बिल का 11 अंक का (जैसे - 42**3**19) अकाउंट नंबर डाल सकते हैं।
3. आपकी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा उसको दर्ज करना है।
![]() |
| इमेज -2 |
4. उसके बाद एक नया पेज खुलेगा वहां पर आपको आपका कनेक्शन नंबर, दिखाई देगा और कुछ नीचे जानकारियां भरने को होगी, जैसे ईमेल आईडी, यूजरनेम, और पासवर्ड आदि जानकारियां को आपको डालना है।
5. जैसे ही आप कंफर्म में क्लिक करेंगे आपका अकाउंट बन जाएगा।
6. फिर आपको login अकाउंट में क्लिक करना है, और अपनी Consumer ID, और पासवर्ड को डालकर लॉगिन करना है।
इतना करने के बाद आप (UPCL Smart Vidyut Kumaon) ऐप में लॉगिन हो जाएंगे। वहां पर आप अपना डेली कंजक्शन चेक कर सकते हैं।
![]() |
| इमेज -3 |
नोट - यदि आपके यहां पर स्मार्ट मीटर आज ही लगा है और आप आज ही चेक करना चाहते हैं कि क्या रीडिंग दिख रही है ऑनलाइन एप्लीकेशन में, तो आपको एक से दो दिन रुकना पड़ सकता है। क्योंकि, डाटा को अपडेट होने में, उसके बाद आप ऊपर बताए गए निर्देशों का पालन करके एप्लीकेशन का यूज कर सकते हैं, आपको लोगिन करने में कोई समस्या नहीं होगी।
दोस्तों उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया होगा। इस लेख में जानकारी बहुत छोटी और सभी शब्दों में बताई गई है आशा है यहां पर बताई गई जानकारी आपके काम आई होगी। दोस्तों इस बात का विशेष ध्यान रखें की ओटीपी को किसी भी अनजान व्यक्ति को ना दें।

.jpeg)

