* आधार कार्ड क्या है?
* आधार फ्रॉड से बचने का तरीका।
* TAFCOP पोर्टल की जानकारी।
* अपना नंबर डालकर ओटीपी (OTP) वेरिफिकेशन करना।
* अज्ञात नंबरों को रिपोर्ट और बंद करने का तरीका।
* TAFCOP पोर्टल मैं हमें कितने महीने में चेक करना चाहिए?
तो चलिए एक-एक कर कर सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
आधार कार्ड क्या है?
आधार कार्ड को (UIDAI) Unique Identification Authority of india के द्वारा जारी किया जाता है, इस संस्था का काम भारत के सभी निवासियों को आधार नामक 12 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या जारी करना है, प्रत्येक व्यक्ति को यूनिक संख्या प्रदान की जाती है, आधार कार्ड भारत का विशिष्ट पहचान पत्र है, यह नागरिकता का प्रतीक नहीं है।
इसकी स्थापना का मुख्य कारण सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं व छूट और आर्थिक सहायता को सही लोगों तक पहुंचाना था। दोस्तों आपको शायद याद होगा, जब आपने अपना आधार कार्ड बनाया होगा तो आधार कार्ड निर्माता ने आपके दोनों हाथों के फिंगरप्रिंट व दोनों आंखों की पुतलियां को भी स्कैन किया होगा। यह एक सामान्य 12 डिजिट का नंबर नहीं है दोस्तों यह आपकी पहचान है। इस लेख में हम हम आधार फ्रॉड से बचने के तरीके को भी जानेंगे।
ई-आधार कार्ड (e-Aadhaar) कैसे डाउनलोड करें?
दोस्तों यदि आपका आधार कार्ड बना है तो आप इसे ऑनलाइन भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसे ई-आधार कार्ड डाउनलोड करना कहते हैं। इन चरणों का पालन करके आप ई-आधार कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले ब्राउज़र में टाइप करें eAadhaar डाउनलोड
2. आपको सबसे पहली वेबसाइट UIDAI पर क्लिक करना है
3. (मेरा आधार > आधार प्राप्त करे) आपको नीचे ई-आधार डाउनलोड करें का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
4. अब एक नया पेज खुलेगा, ई-आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपके पास इनमें से कोई भी एक जानकारी होनी चाहिए -
- 12 अंकों की आधार संख्या
- 16 अंकों की वर्चुअल आईडी (वी आई डी) नंबर
- 28 अंकों की नामांकन आईडी (ई आई डी) नंबर
- 28 अंकों की सेवा आईडी (SID) नंबर
![]() |
| ई-आधार कार्ड को डाउनलोड करना (2) |
5. इसमें से आपके पास जो भी एक जानकारी है, उसको सेलेक्ट करके, नीचे वह संख्या दर्ज करें।
6. सबसे महत्वपूर्ण कैप्चर कोड को सही से भरे।
7. ओटीपी भेजें विकल्प पर क्लिक करें।
इन सभी चरणों का पालन करने के बाद आपका ई-आधार कार्ड ऑटोमेटेकली पीडीएफ फॉरमैट में डाउनलोड होना स्टार्ट हो जाएगा।
अपने ई-आधार कार्ड का पासवर्ड जाने
दोस्तों जब आप अपना ई-आधार कार्ड को डाउनलोड करके खोलेंगे तो वह पासवर्ड से सुरक्षित होता है। ई-आधार कार्ड का पासवर्ड 8 अक्षरों का होता है। अपने नाम के पहले चार अक्षर अंग्रेजी में, आधार कार्ड के अनुसार बड़े अक्षरों में और जन्म वर्ष YYYY प्रारूप में लिखें।
उदाहरण: नाम - Vikash Singh जन्म वर्ष - 2004
पासवर्ड - VIKA2004
अगर आधार कार्ड में तीन अक्षरों का नाम है तो पासवर्ड इस प्रकार होगा।
उदाहरण: नाम - Dev जन्म वर्ष - 2001
पासवर्ड - DEV2001
आधार फ्रॉड से बचने का तरीका
दोस्तों हम सभी भारत देश में रहते हैं, आपको भी पता होगा की एक ऐसा डॉक्यूमेंट है जो हर जगह काम आता है, वह आधार कार्ड। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है, जैसे-जैसे हमारा देश विकसित हो रहा है, ठीक इसका भी उपयोग ज्यादा से ज्यादा हो रहा है, यह हमारे बैंक, पैन कार्ड और विभिन्न डॉक्यूमेंट से लिंक होता है, और यह सरकार ने भी कंपल्सरी (जरूरी) कर दिया है।
जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे इससे जुड़े फ्रॉड के मामले सामने आ रहे हैं। आपकी कोई भी एक लापरवाही आपकी पूरे जीवन भर की जमा पूंजी व पहचान खतरे में पढ़ सकती है। यहां पर कुछ तरीके बताए गए हैं जिससे आधार फ्रॉड से बचा जा सकता है।
मास्केड आधार (Masked Aadhar) :
दोस्तों आजकल आधार कार्ड कंपलसरी हो गया है, चाहे हम क्लब, होटल, बार, हॉस्पिटल, व बैंक ही क्यों न जाना हो, आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है, इन जगहों पर हम मास्केड आधार का उपयोग कर सकते हैं, यह भारत सरकार द्वारा मान्य है।
दोस्तों हमारे आधार कार्ड में 12 अंकों का नंबर होता हैं, जबकि मास्केड आधार में हमारे आधार कार्ड के 8 अंक गुप्त होते हैं सिर्फ पीछे के 4 अंक ही दिखाई देते हैं। आपको जहां भी जरूरत पड़े आधार कार्ड की, आप वहां पर मास्केड आधार का उपयोग करें, इसका उपयोग करने से आपके साथ साइबर फ्रॉड नहीं होगा। क्योंकि साइबर फ्रॉड के लिए पूरे आधार नंबर की जरूरत पड़ती है।
दोस्तों मास्केड आधार आधार को डाउनलोड करना है बहुत आसान है, जब हम ई-आधार कार्ड को डाउनलोड करते समय, ओटीपी सबमिट करते हैं, तो नीचे एक ऑप्शन आता है
Do you want a masked Aadhaar? इस ऑप्शन को चुनकर हम मास्केड आधार को डाउनलोड कर सकते हैं।
बायोमेट्रिक लॉक :
आधार बायोमैट्रिक को लॉक करने के लिए आपको एम-आधार (mAadhaar) एप्लीकेशन डाउनलोड करना होगा, या आप वेबसाइट से भी कर सकते हैं। वहां पर आपको बायोमेट्रिक लॉक का ऑप्शन मिलेगा,
- वहां पर आपको आधार कार्ड नंबर व कैप्चर कोड डालना है।
- उसके बाद ओटीपी के लिए रिक्वेस्ट कीजिए
- उसके बाद ओटीपी वेरीफाई कीजिए और आपका आधार बायोमेट्रिक लॉक हो जाएगा।
आधार बायोमैट्रिक अनलॉक करने का भी यही तरीका है।
ओटीपी किसी से शेयर ना करें :
दोस्तों आपने सुना ही होगा की ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) फ्रॉड के बारे में, कोई भी अनजान व्यक्ति यदि आपसे किसी भी प्रकार का ओटीपी मांगता है तो आप उसे ओटीपी बिल्कुल भी शेयर ना करें, क्योंकि किसी प्रकार की कोई सरकारी संस्था मोबाइल फोन पर ओटीपी नहीं मांगती है। और सबसे जरूरी दोस्तों अपने आधार कार्ड की जानकारी को ऑनलाइन सोशल मीडिया में पोस्ट ना करें।
अगर दोस्तों हो सके तो अपने मोबाइल में एम-आधार (mAadhaar) ऐप को हमेशा रखें, और उसका प्रयोग अवश्य करें, और हमेशा जागरूक रहे हैं।
TAFCOP पोर्टल क्या है?
यह सुविधा भारत सरकार के संचार मंत्रालय (दूरसंचार विभाग) द्वारा चलाई जाती है यह सेवा निशुल्क है, इसका मुख्य उद्देश्य मोबाइल संबंधी धोखाधड़ी को रोकना है। आज के समय में इसके बारे में जानना बहुत ज्यादा आवश्यक है। इस पोर्टल को संचार साथी के नाम से भी जानते हैं।
TAFCOP पोर्टल, की सहायता से आप यह जान सकते हैं कि आपका आधार कार्ड से कितने मोबाइल नंबर चल रहे हैं
यदि किसी ने आपका आधार कार्ड का गलत उपयोग करके कोई नंबर लिया है तो वह भी आप यहां पर देख सकते हैं और उस अज्ञात नंबर की कंप्लेंट कर सकते हैं।
अब हम यहां पर विस्तार से जाने वाले हैं की पोर्टल में सिम कैसे चेक करें और रिपोर्ट कैसे करें,
- सबसे पहले ब्राउज़र में टाइप करें TAFCOP पोर्टल
- अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- और सबसे जरूरी कैप्चर को ध्यान से भरें
- आपने जो मोबाइल नंबर दर्ज किया है उसमें एक ओटीपी आया होगा उसको दर्ज करें।
- आपके लॉगिन होते ही आपको आधार कार्ड से जुड़े सभी नंबर दिख जाएंगे जो आपके आधार कार्ड से लिंक है।
नोट - यह एक सरकारी पोर्टल है, यह एकदम निशुल्क है।
अज्ञात नंबरों को रिपोर्ट और बंद करने का तरीका
दोस्तों अगर यहां पर आपको कोई ऐसा नंबर मिलता है जो आपके आधार कार्ड से लिंक है लेकिन वह नंबर आपने नहीं लिया या आप उसका यूज नहीं करते तो आप उसे बंद करवा सकते हैं।
1. नंबर के सामने चेक बॉक्स पर क्लिक करें।
2. वहां पर आपको यह विकल्प मिलेंगे -
Not My Number - अगर यह नंबर आपका नहीं है तो इस को सेलेक्ट करें।
Not Required - अगर आपने यह नंबर लिया था लेकिन अभी यह आपको नहीं चाहिए।
3. रिपोर्ट बटन पर क्लिक करें।
4. इसके बाद आपको एक रेफरेंस नंबर(4 अंक) मिलेगा इसको आपको संभाल के रखना है।
दोस्तों यहां पर हमने आपको किसी अज्ञात नंबर मिलने पर रिपोर्ट कैसे करें, यह बताया लेकिन आपको यह भी जानना होगा, की सिम कैसे बंद होगा।
आपकी शिकायत को संबंधित टेलीकॉम कंपनी को भेजा जाएगा वह इस रिपोर्ट की जांच करेगी, अगर नंबर फर्जी पाया जाता है तो उसे नंबर को डिस्कनेक्ट कर दिया जाएगा। जो आपके रिफरेंस नंबर मिला है उसे रेफरेंस नंबर की मदद से आप अपने कंप्लेंट को ट्रैक कर सकते हैं।
TAFCOP पोर्टल मैं कंप्लेंट कैसे ट्रैक करें। 
कंप्लेंट को ट्रैक करना

दोस्तों जो आपको चार अंको का रिफरेंस नंबर मिला है उसकी मदद से हम ट्रैक करेंगे।
- TAFCOP पोर्टल में लॉगिन करें।
- वहां पर आपको आधार कार्ड से लिंक नंबर दिखाई देंगे।
- उन नंबरों के ऊपर एक सर्च बार जैसा बना आएगा।
- वहां पर रेफरेंस नंबर डालें।
- और ट्रैक बटन पर क्लिक करें।
TAFCOP पोर्टल मैं हमें कितने महीने में चेक करना चाहिए?
आजकल आधार कार्ड का दुरुपयोग बढ़ता ही जा रहा है, इसलिए जब भी आपको समय मिले महीने में एक बार तो जरूर चेक करें की आपका आधार कार्ड से कितने नंबर लिंक हैं। यह जागरूकता के लिए जरूरी है।
क्योंकि यदि आपका आधार कार्ड किसी गलत व्यक्ति के हाथ में लग गया है तो वह आपके आधार कार्ड के द्वारा फर्जी सिम निकल सकता है। और फर्जी कॉल कर सकता है, गैरकानूनी कामों में नंबर का इस्तेमाल कर सकता है और बैंक ओटीपी का गलत इस्तेमाल कर सकता है। और हर 6 महीने में चेक करने से यह जल्दी पकड़ में आ सकता है।
दोस्तों आशा है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा अगर आपके मन में इस लेख के विषय के संबंध में कोई भी प्रश्न है तो कमेंट बॉक्स में अवश्य पूछें मैं उनका उत्तर अवश्य दूंगा, इस लेख को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।







