Introduction: दोस्तों इस बदलती दुनिया में इंसान का एक मित्र बन गया है मोबाइल, हर छोटा से बड़ा काम आसानी से कर लेता है, इंसान मोबाइल में अपना सभी प्रकार का निजी डेटा रखता है। इंसान की सुबह की शुरुआत ही मोबाइल को देखकर होती है, की क्या नया अपडेट है आज, जैसे- मैसेज, कॉल बैंकिंग आदि।
![]() |
| Google Find Hub |
घर में रहते हुए भी जब हम अपना मोबाइल कहीं रख देते हैं बाद में जब हम ढूंढते हैं तो हमें मिलता नहीं तब हमें बहुत परेशानी होती है, हम किसी दूसरे मोबाइल से कॉल कर कर उसकी रिंगटोन की आवाज से पता लगते हैं कि मोबाइल की आवाज यहां से आ रही है।
दुनिया में सबसे ज्यादा एंड्राइड स्मार्टफोन का ज्यादा प्रयोग होता है। यह काफी बजट फ्रेंडली होता है, इसको मध्यम वर्ग के लोग भी खरीद पाते हैं और इसका उपयोग करना भी आसान होता है। एंड्राइड गूगल का एक ऑपरेटिंग सिस्टम है। गूगल हमें बहुत सारे फीचर प्रदान करता है। इस लेख में हम गूगल के फाइंड माय डिवाइस (Google Find My Device New Update) के बारे में आपको बताएंगे।
गूगल का फाइंड माय डिवाइस फीचर बहुत ही काम का है यह सभी एंड्रॉयड डिवाइस के साथ में आता है। आपका डिवाइस में यह फीचर ऑन नहीं है, तो इसे ऑन कर ले। यह एक निशुल्क फीचर है। तो चलिए गूगल फाइंड माय डिवाइस के कुछ फीचर जानते है। यदि आपका मोबाइल चोरी/ खो गया है, तो आप उसकी लोकेशन जान सकते हैं, खोए हुए मोबाइल की बैटरी प्रतिशत जान सकते हैं और साउंड भी प्ले कर सकते हैं। इसके साथ-साथ यदि आप चाहे तो अपने डेटा को गलत हाथ में जाने से रोकने के लिए आप मोबाइल को कहीं से भी रिसेट कर सकते हैं।
इसके बारे में भी जाने : सावधान! Connecto ऐप पर बात करने से पहले यह लेख जरूर देखें"
लेकिन जब मैंने अपने मोबाइल को फाइंड माय डिवाइस की मदद से रिसेट करने की कोशिश करी, तो वह तभी रिसेट हुआ जब उसका इंटरनेट ऑन था। इस लेख में, आपको गूगल के फाइंड माय डिवाइस के नए अपडेट के बारे में बताऊंगा जो की है "ऑफलाइन फाइंडिंग" (offline finding) फीचर है, और यह कैसे काम करता है।
गूगल का नया ऑफलाइन नेटवर्क क्या है?
पहले समय में किसी खोए हुए मोबाइल की लोकेशन जानने के लिए पहले फाइंड माय डिवाइस का यूस किया जाता था, और यह फीचर इंटरनेट ऑन होने की स्थिति में ही काम करता था, लेकिन गूगल ने इसमें बहुत बड़ा अपडेट दिया है और इसका नाम बदलकर फाइंड हब (Google Find Fub) हो गया है, और इसमें बहुत से फीचर भी आए हैं। अब यह बिना इंटरनेट के भी काम करता है, और यह दूसरे एंड्रॉयड स्मार्टफोन की मदद लेता है, खोए हुए फोन की लोकेशन को पता करने में।
आपका खोया हुआ फोन ब्लूटूथ सिग्नल भेजता रहता है, अगर कोई दूसरा एंड्रॉयड फोन पास में होता है, जिसमें यह फीचर ऑन है वह इन सिंगल को पकड़ लेता है और गूगल के नेटवर्क में लोकेशन भेज देता है, और आप अपने अकाउंट से लॉगिन कर कर अपने मोबाइल की लोकेशन को देख सकते हैं।
![]() |
| New update |
हालांकि मैंने चेक करा पुराने मोबाइलों में यह फीचर ऑफलाइन फाइंडिंग वाला फीचर नहीं है, पुराना वाला ही फाइंड माय डिवाइस का फीचर मिलता है।
स्विच ऑफ फोन को ढूंढने के लिए जरूरी सेटिंग
दोस्तों अगर आप कोई मोबाइल नया परचेस करते हैं तो सबसे पहले उसमें फाइंड माय डिवाइस को जरूर ऑन कर देना चाहिए, अगर नहीं ऑन है तो, स्विच ऑफ फोन को ढूंढना हर मोबाइल में पॉसिबल नहीं है, अगर आपका मोबाइल सपोर्ट करता है तो उसे ऑन करने की खास सेटिंग इस प्रकार है
1. अपने मोबाइल की लोकेशन और ब्लूटूथ को ऑन रखें,।
2. फाइंड माय डिवाइस / फाइंड हब, को लोकेशन कि अनुमति दें।
3. अगर आपके पास कोई प्रीमियम ( flagship लेवल का) फोन है, तो उसमें फाइंड हब के अंदर ऑफलाइन फंडिंग का फीचर होगा उसे ऑन करें।
डिस्क्लेमर - यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से है, और दोस्तों इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि अपनी ईमेल आईडी को दूसरों के फोन में हमेशा के लिए लॉगिन ना रखें, खासकर किसी अनजान व्यक्ति के मोबाइल में।


