व्हाट्सएप प्राइवेसी का नया लेवल
हेलो दोस्तों व्हाट्सएप का संचालन मेटा कंपनी के द्वारा होता है, व्हाट्सएप ने प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए "चैट लॉक" को पेश किया था, और अब व्हाट्सएप प्राइवेसी का एक नया लेवल आ गया है जिसे व्हाट्सएप "सीक्रेट कोड" कहता है। लेख में हम आपको बताएंगे कि गुप्त कोड को कैसे बनाते, और गुप्त कोड का प्रयोग करके अपनी हाइड की हुई चैट को कैसे देखते हैं।
![]() |
| अपनी लॉक की हुई चैट्स को पूरी तरह गायब कैसे करें? |
लॉक्ड चैट व सीक्रेट कोड में अंतर
जब भी हम किसी व्यक्तिगत चैट को लॉक (हाइड) करते हैं तो वह चैट हमें सर्च बार के नीचे एक लॉक्ड फोल्डर (Locked chats) के अंदर दिखाई देती है। यदि कोई व्यक्ति आपका व्हाट्सएप को चेक करता है तो वह समझ जाएगा कि आपने किसी व्यक्तिगत चैट को लॉक कर रखा है। और वह इस फोल्डर के अंदर है जो सर्च बार के नीचे दिख रहा है।
जबकि जब हम सीक्रेट कोड का यूज करते हैं तो लॉक्ड चैट का फोल्डर हाइड हो जाता है, हम यहां पर अपना मनपसंद का कोई सा भी पासवर्ड या emoje चुन सकते हैं और अपनी चैट को छुपाने व देखने के लिए उसका यूज कर सकते हैं।
स्टेप-बाय-स्टेप: अपना गुप्त कोड (Secret Code) कैसे बनाएं।
सीक्रेट कोड का यूज करने के लिए सबसे पहले हमको चैट लॉक लगाना होगा। यदि आपने चैट लॉक नहीं लगा रखा है तो आप इन स्टेप्स का यूज करके आप चैट को लॉक कर सकते हैं।
Note - इन सभी प्रक्रियाओं का यूज करने से पहले आपको सुनिश्चित करना होगा कि आपका डिवाइस में लॉक (partan/पिन/पासवर्ड/फिंगरप्रिंट लॉक) लगा हुआ है।
1. जिस व्यक्तिगत चैट को आपने लॉक (हाइड) करना है उसको सेलेक्ट करें।
2. ऊपर 3 डॉट का ऑप्शन आएगा वहां पर Lock chat क्लिक करें।
3. फिर आपको अपना पासवर्ड (partan/पिन/पासवर्ड/फिंगरप्रिंट लॉक) का उपयोग करना होगा।
4. आप देखेंगे कि आपकी जो चैट है वह Lock हो गई है।
5. अपनी चैट को देखने के लिए सच बार के नीचे दिखाने वाले फोल्डर (Locked chats) पर क्लिक करें और अपना पासवर्ड डालें।
दोस्तों अब समय आ गया है अपना गुप्त कोड (Secret Code) बनाने का
1. व्हाट्सएप खोलकर लॉक्ड (Locked chats) चैट वाले फोल्डर में जाएं।
2. दाएं तरफ 3 डॉट पर क्लिक करें और चैट लॉक सेटिंग पर टैप करें।
3. वहां पर आपको दो ऑप्शन मिलेंगे, Hide locked chats और Secret code अभी आप इन दोनों में से किसी में भी क्लिक कर सकते हैं। क्योंकि अभी आपने सीक्रेट कोड बनाया नहीं है इसलिए वह सबसे पहले आपको सीक्रेट कोड बनाने के लिए कहेगा।
4. सीक्रेट कोड पर टैप करके के बाद, आपको सिगरेट कोड दर्ज करने के लिए कहा जाएगा वहां पर आप कोई भी कोड डाल सकते हैं जो आपको याद रखने में आसानी हो वह इमोजी भी हो सकता है।
5. उसके बाद आपको Hide locked chats ऑप्शन ऑन करना है।
इन स्टेप को सफलतापूर्वक करने के बाद आप व्हाट्सएप के मुख्य पृष्ठ पर वापस आ सकते हैं। और आप देखेंगे कि आपकी व्यक्तिगत चैट गायब हो गई है और सर्च बार के नीचे कोई भी (Locked chats) का फोल्डर नहीं आ रहा है।
दोस्तों आपने चैट को लॉक करना और सीक्रेट कोड को सफलतापूर्वक बनाना सीख लिया है और आपका यह जानना जरूरी है कि आपकी हाइड हुई चैट आपको कहां दिखेगा आप उसे आसानी से कैसे देख पाएंगे।
![]() |
| Image (3) hide locked chats option on |
चैट वापस लाने का तरीका
हाइड की हुई चैट को देखने के लिए सर्च बार में आपको अपना बनाया हुआ सीक्रेट कोड डालना होगा, जैसे ही आप अपना सीक्रेट कोड सफलतापूर्वक डालेंगे, फिर नीचे लॉक्ड चैट्स (Locked chats) का फोल्डर आ जाएगा। जैसे ही आप फोल्डर में क्लिक करेंगे आपको सभी चैट्स दिखने लगेंगे जो आपने हाइड करी है।
दोस्तों यदि आपने कोई ऐसी चैट को हाइड कर दिया है जिसे आपने हाइड नहीं करना था तो आप उसको वापस ला सकते हैं।
1. सबसे पहले सर्च बार में अपना सीक्रेट कोड डालकर लॉक्ड चैट्स को ओपन करें।
2. इस दिस चैट को आप अनहाइड करना चाहते हैं उसको सेलेक्ट करें और 3 डॉट में क्लिक करें।
3. फिर आपको अनलॉक चैट का ऑप्शन मिलेगा, वहां पर क्लिक करें।
दोस्तों ऐसा करने से आप अपनी चैट्स को पूरी तरह वापस ला सकते हैं।
निष्कर्ष:
दोस्तों व्हाट्सएप दुनिया भर में बहुत ही लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप है, और इसके एक्टिव यूजर्स की संख्या बहुत ज्यादा बड़ी है, हर किसी मोबाइल में व्हाट्सएप तो जरूर ही होता है। व्हाट्सएप हमें बहुत से प्राइवेसी के फीचर देता है ताकि हम अपनी प्राइवेसी बेहतर बना सके। प्राइवेसी सभी यूजर्स के लिए जरूरी है लेकिन हमें अपने प्राइवेसी के साथ-साथ दूसरों की प्राइवेसी का ध्यान भी रखना चाहिए।
दोस्तों आशा है कि आपको मेरी बताई हुई जानकारी समझ में आई होगी अगर आपके इस लेख से संबंधित कोई प्रश्न है तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए मैं उसका उत्तर अवश्य दूंगा।





