स्मार्टफोन में सेंसर्स क्या होते हैं और इन्हें बंद करना क्यों जरूरी है?
भूमिका: हेलो दोस्तों क्या आपको भी लगता है कि आपका फोन आपकी बातें सुन रहा है या कैमरा चोरी छुपे ऑन है। या कभी आपने कुछ चीज के बारे में बात करी और बाद में आपको विज्ञापन और रिल में वही चीज दिख रही है, ऐसा क्यों होता है?क्या हम इसे पुरी तरह या कुछ हद तक कम कर सकते हैं।दोस्तों आपको बताना चाहता हूं कि हमारे फोन में बहुत सारे सेंसर होते हैं, और हर सेंसर का अपना-अपना काम होता है, इन्हीं सभी सेंसरों की वजह से हमारा फोन स्मार्ट बन पाता है। लेकिन कुछ एप्स बैकग्राउंड में चलते रहते हैं, और वह सेंसर का यूज भी करते रहते हैं। हम सेंसर ऑफ , सेटिंग को अपने हाथ में लेकर अपनी प्राइवेसी को और बेहतर कर सकते हैं।
![]() |
| hidden sensors को कैसे बंद करें? |
सेंसर ऑफ (बटन) सेटिंग को सिंगल क्लिक में शुरू करने के लिए हमें पहले डेवलपर ऑप्शन को ऑन करना होगा।
एंड्रॉयड में डेवलपर ऑप्शन (Developer Options) कैसे ऑन करें?
यह सुविधा एंड्रॉयड स्मार्टफोन में पहले से ही होती है लेकिन यह अदृश्य होती है, इसे ऑन करना बहुत ही आसन होता है।
मोबाइल की सेटिंग्स ओपन करने के 4 आसान तरीके :
मोबाइल की सेटिंग को ओपन करना बहुत ही आसान है, नीचे दिए हुए तरीके को ध्यान से पढ़िए -
तरीका 1: होम स्क्रीन से
अगर आपका मोबाइल लॉक है तो उसे अनलॉक करके होम स्क्रीन में आए, वहां आपको गियर ⚙️ (चक्र) जैसा आइकॉन दिखेगा उस पर एक बार टैप कीजिए, आपके मोबाइल की सेटिंग ओपन हो जाएगी।
तरीका 2: ऐप ड्रॉअर से
होम स्क्रीन में आकर ऊपर की तरफ स्वाइप करने पर आपको बहुत सारी एप्लीकेशन की लिस्ट दिखेगी, उसमें Settings ढूँढें, ओर उस पर एक बार टैप करें।
तरीका 3: नोटिफिकेशन पैनल से
स्क्रीन को ऊपर से नीचे की तरफ स्वाइप करने पर, ऊपर की लाइन में आपको ⚙️ सेटिंग का आइकन मिलेगा, उस पर टैप करके भी आप सेटिंग को ओपन कर सकते हैं।
तरीका 4: गूगल असिस्टेंट से
यदि आपने गूगल का यह फीचर ऑन किया है तो आप गूगल असिस्टेंट की मदद से भी सेटिंग को ओपन कर सकते हैं। इसके लिए आपको “Hey Google” या “OK Google” कहना है और फिर कहें “सेटिंग खोलो” उससे भी आपकी सेटिंग ओपन हो जाएगी।
फ़ोन के बारे में (About phone) : सेटिंग को ओपन करके आपको सबसे नीचे स्क्रॉल करने पर About phone का क्षेत्र मिलेगा, उस पर टैप करने के बाद आपको वहां पर बहुत सारे विकल्प मिलेंगे, लेकिन आपको सिर्फ सॉफ्टवेयर इनफॉरमेशन में जाना है, वहां पर आपको अपने मोबाइल की बहुत सारी जानकारी मिलेगी, वहां पर Build number लिखा होगा वह कुछ इस तरह (PD2614MF_EX_A_22.4.24.0.W40) का हो सकता है। वहां पर आपको 7 से 10 बार टैप करना है, और फिर आपको नीचे You are now a developer! लिखा हुआ दिखेगा। और आपका डेवलपर ऑप्शन ऑन हो जाएगा।
Sensors Off बटन को सक्रिय (Activate) करने का तरीका :
डेवलपर विकल्प" खोलें : जब डेवलपर ऑप्शन ऑन हो जाए और आपको You are now a developer! लिखा हुआ दिखे, तो फिर आपको About phone से बाहर आना है और आपको System management पर टैप करना है, और नीचे स्क्रॉल करने पर आपको डेवलपर ऑप्शन दिखेगा। हमें वहां पर टैप करना है। और नीचे ध्यान से स्क्रॉल करने पर आपको वहां पर Quick settings developer tiles का ऑप्शन मिलेगा। वहां पर टैप करें, फिर वहां पर एक नया पेज खुलेगा, वहां पर आपको बहुत सारे विकल्प मिलेंगे लेकिन आपको सेंसर ऑफ वाले विकल्प पर टैप करना है, सुनिश्चित करें कि आपका सेंसर ऑफ विकल्प ऑन हो गया है। उसके बाद आप सेटिंग से बाहर आ सकते हैं।
![]() |
| sensors off बटन को सक्रिय करने का तरीका |
डेवलपर ऑप्शन में बहुत सारी सुविधाएं मिलती हैं लेकिन उसका उपयोग सावधानी से और समझदारी से करें।
सेंसर ऑफ tiles का उपयोग कैसे करें?
स्क्रीन को ऊपर से नीचे की तरफ स्वाइप करने पर, अब आपको सेंसर ऑफ का विकल्प मिल जाएगा, यह जो सेंसर ऑफ (Sensors off) का विकल्प मिल रहा है वह एंड्रॉयड का एक सिक्योरिटी / प्राइवेसी फ़ीचर है। यह बहुत काम का विकल्प है, इसका उपयोग सही समय पर सही तरह करना चाहिए।
Sensors Off बटन को ऑन करने से क्या होता है?
जब हम सेंसर ऑफ बटन को चालू करते हैं तो लगभग सभी हार्डवेयर सेंसर अस्थाई रूप से बंद हो जाते हैं। इसमें माइक्रोफोन, लोकेशन, फ्रंट और बैक कैमरा, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर / जाइरोस्कोप, कम्पास, अस्थाई रूप से बंद हो जाते हैं। यानी आपको कोई भी एप्लीकेशन (ऐप) देख, सुन , और आपकी लोकेशन ट्रैक नहीं कर सकती।
यह फीचर एंड्रॉयड स्मार्टफोन में क्यों दिया गया है?
यह फीचर हमारी प्राइवेसी को बेहतर बनाने के लिए और किसी ऐप या मालवेयर को जासूसी से रोकने के लिए और किसी खास परिस्थिति में नियंत्रण को सिर्फ हमारे हाथ में लेने के लिए।
क्या आप इसके बारे में जानते हैं? Google My Ad Center का इस्तेमाल करके गंदे और फालतू विज्ञापनों को कैसे रोकें?
इस फीचर को कब इस्तेमाल करना चाहिए?
जब हम किसी ऑफलाइन प्राइवेट मीटिंग में हो ओर किसी संवेदनशील विषय में बात कर रहे हो तब हम इसका उपयोग कर सकते हैं। हमारा मोबाइल हमारे जासूसी नहीं कर पाएगा ओर कोई भी एप्लीकेशन हमारी बातें, हमारी लोकेशन, व हमको नहीं देख पाएगा।
सेंसर ऑफ (Sensors Off) फीचर के बारे में जरूरी सवाल-जवाब
क्या हमको पेमेंट करते समय इसका उपयोग करना चाहिए?
नहीं, ज्यादातर बैंकिंग एप्लीकेशन "डेवलपर ऑप्शन" को बंद करने के लिए कहती है, अगर आप किसी ऑफिसियल बैंक की एप्लीकेशन का यूज कर रहे हैं तो। कुल मिलाकर पेमेंट करते समय "सेंसर ऑफ" ऑप्शन की जरूरत नहीं होती है यदि हम इसे ऑन करेंगे तो हम QR को स्कैन नहीं कर पाएंगे, फेस ऑथेंटिकेशन काम नहीं करेगा।
क्या इससे हमारी थोड़ी बैटरी बचेगी?
हां, जब हम सेंसर ऑफ बटन को ऑन करते हैं तो बैकग्राउंड एप्लीकेशन सेंसर का यूज नहीं कर पाती है, और डाटा कलेक्ट नहीं कर पाएंगी, जिससे हमारी प्राइवेसी और बैटरी लाइफ भी सुधरेगा।
निष्कर्ष (Conclusion)
दोस्तों, आजकल के डिजिटल युग में हमें अपनी प्राइवेसी के ऊपर ध्यान देना चाहिए। एंड्रॉयड का Sensors Off फीचर उन यूजर्स के लिए काफी अच्छा है जो अपनी प्राइवेसी और अपने मोबाइल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना चाहते हैं। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि इसे ऑन करने से कैमरा, माइक्रोफोन आदि सेंसर अस्थाई रूप से बंद हो जाते हैं, अतः जरूरत पड़ने पर ही इसका उपयोग करें।
दोस्तों आशा है कि आपको सब कुछ समझ में आया होगा, अगर आपको कुछ पूछना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना मैसेज ड्रॉप कर सकते हैं। मैं आपके प्रश्न का उत्तर अवश्य दूंगा।


