Introduction -
दोस्तों इस लेख मैं हम यह जानेंगे, की माई एड सेंटर (My Ad centre)क्या है और किस काम आता है, क्या इसकी मदद से हम स्मार्टफोन में दिखने वाले विज्ञापनों पर कुछ काबू पा सकते हैं या नहीं।
![]() |
| Google My Ad Center : विस्तृत जानकारी |
दोस्तों पहले के समय कि बात करें तो, लोग अखबार में खबरें पढ़ते थे, रेडियो में समाचार व गाने सुनते थे फिर बाद में टेलीविजन (टीवी) आया, टीवी की खास विशेषता यह थी कि लोग प्रसारित कार्यक्रम को सुनने के साथ देख भी सकते थे। और फिर मोबाइल आया, मोबाइल ने सब कुछ बदल दिया है वर्तमान युग में लोग अखबार की जगह, गूगल में ब्लॉग (न्यूज़)को पढ़ते हैं, रेडियो और टीवी की जगह पर यूट्यूब पर वीडियो देखते हैं और गाने सुनते हैं।
आज के वर्तमान युग में, हर घर में, कम से कम एक या दो स्मार्टफोन जरूर होते हैं। माता-पिता अपने बच्चों को बालक अवस्था से ही मोबाइल दे देते हैं। अगर कोई घर में छोटा बच्चा रो रहा होता है और उसको मोबाइल दिखा दिया या दे दिया तो वह चुप हो जाता है रोता नहीं है, मोबाइल चलाने लग जाता है वीडियो देखने लगता है यूट्यूब में।
जब हम मोबाइल को यूज करते हैं तो आपने भी देखा होगा कि मोबाइल में विभिन्न तरह के विज्ञापन आते हैं। जब आप यूट्यूब में वीडियो देखते हैं, गाने सुनते हैं तो आपको विभिन्न तरह के विज्ञापन देखने को मिलते हैं, ठीक इसी प्रकार जब आप गूगल पर कुछ सर्च करते हैं और मोबाइल फोन के डिस्कवर में आपको विज्ञापन देखने को मिलते हैं। समस्या यहां पर आती है की मोबाइल को छोटी उम्र के बालक से लेकर बड़े उम्र के व्यक्ति तक यूज करते हैं। जिसमें विभिन्न प्रकार के विज्ञापन आते हैं, जिसमें संवेदनशील विज्ञापन भी शामिल है।
उदाहरण -
- शराब, तंबाकू, सिगरेट से जुड़े विज्ञापन
- जुआ, सट्टा, ऑनलाइन बेटिंग के विज्ञापन
- राजनीतिक प्रचार से जुड़े विज्ञापन
- धर्म, जाति या समुदाय से संबंधित विवादित विज्ञापन
- वयस्क (18+) कंटेंट से जुड़े विज्ञापन
- हिंसा, हथियार या नफ़रत फैलाने वाले विज्ञापन
अगर ऐसे विज्ञापन कोई छोटा उम्र का बालक देखने लगे तो उसकी बुरी आदत लग सकती है। विश्व भर में ज्यादातर एंड्रॉयड डिवाइस यूज किया जाता है, अगर हम एंड्रॉयड यूजर की संख्या को देखें तो 390 करोड़ से अधिक है। एंड्राइड (Android) गूगल का ही एक ऑपरेटिंग सिस्टम है।
My Ad Center क्या है?
गूगल की एक सर्विस "My Ad Center " है। यह सभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए निशुल्क है, इस सर्विस की मदद से वह अपने विज्ञापन अनुभव को बेहतर बना सकते हैं व नियंत्रण कर सकते हैं। यह सुविधा आपके गूगल अकाउंट से लिंक होती है जिसे आप यूज (साइन-इन) कर रहे हो। इन जगहों पर दिखने वाले विज्ञापनों को आप कन्ट्रोल कर सकते हैं।
- Google Search
- YouTube
- Gmail
- Google Discover
और वे वेबसाइट/ऐप्स जो Google Ads का उपयोग करते हैं।
अपने यूट्यूब ऐप से संवेदनशील विज्ञापन हटाए
दोस्तों जब हम अपने मोबाइल में यूट्यूब एप्लीकेशन को ओपन करते हैं चाहे हमारा उद्देश्य पढ़ाई, मनोरंजन, संगीत, न्यूज़, कुछ भी हो लेकिन कभी कबार हमको बहुत अजीब से (संवेदनशील) विज्ञापन देखने को मिलते हैं कहने का अर्थ है ऐसे विज्ञापन जिनको हम परिवार के साथ नहीं देख सकते, ऐसी स्थिति में बहुत शर्म का सामना करना पड़ता है, हद तो तब हो जाती है जब वह संवेदनशील विज्ञापन skip भी नहीं होते।
चलिए फिर जानते हैं यूट्यूब के विज्ञापनों को कैसे कम करें या हमेशा के लिए रोक।
दोस्तों आपने इमेज में दिखा कि जब हमें मोबाइल फोन में विज्ञापन आते हैं तो वहां पर एक थ्री डॉट (⋮) बनकर आती है वहां पर क्लिक करके हम किसी भी प्रकार के विज्ञापनों पर पूर्ण नियंत्रण रख सकते हैं, वहां पर आपको विज्ञापन को बंद (Block) करने का ऑप्शन मिलेगा, या आप चाहते हैं कि गूगल मेरे को इस टॉपिक के विज्ञापन कम दिखाएं तो आप यह भी कर सकते हो।
![]() |
| My Ad centre : केवल समझाने के लिए |
जैसे ही हम इस विकल्प को चुनते हैं तो वह जानकारी Google My Ad Center में सेव हो जाती है और हमें भविष्य में विज्ञापन कम देखने को मिलते हैं।
Google My Ad Center को कैसे इस्तेमाल करें?
- आपको अपनी जीमेल (गूगल) आईडी से लॉगिन रहना है।
- आपको इस वेबसाइट पर क्लिक करना है या जाना है https://myadcenter.google.com/
- वहां पर आपको My ads और कस्टमाइज ads, मैनेज प्राइवेसी के ऑप्शन मिलेंगे।
उदाहरण -
My Ads - इस ऑप्शन में आपको हाल में आए विज्ञापन के टॉपिक (मोबाइल फ़ोन और सहायक उपकरण,लैपटॉप कंप्यूटर,वेब होस्टिंग,संगीत स्ट्रीम और डाउनलोड आदि) और ब्रांड (वीवो, सैनडिस्क, सैमसंग, अमेजॉन आदि) और आपको हाल ही में आए ऐड दिखेंगे।
कस्टमाइज Ads - जब आप इस जगह पर क्लिक करोगे तो आपको विज्ञापनों के टॉपिक और बहुत सारे ब्रांड और संवेदनशील विज्ञापन को कम करने के विकल्प मिलेंगे। आप अपने अनुसार
चुन सकते हैं कि आपको कौन से विज्ञापन देखते हैं कौन से नहीं, किन को आप बंद करना चाहते हो।
मैनेज प्राइवेसी - यहां पर आपको यह जानकारी मिलती है कि गूगल आपको विज्ञापन दिखाने के लिए आपकी किन जानकारी का उपयोग करता है, जैसे -
1. आपके गूगल अकाउंट की जानकारी -
यहां पर आपको वह जानकारी दिखाई जाती है जो आपके गूगल अकाउंट में फीड है, उदाहरण -
उम्र (Age) - उम्र के आधार पर गूगल विज्ञापन दिखता है।
भाषा - आप किस भाषा के कंटेंट ज्यादा देखना पसंद करते हैं उसी के अनुसार विज्ञापन की भाषा दिखता है।
लिंग (Gender) - इस जानकारी का उपयोग करके भी गूगल आपको विज्ञापन दिखता है।
जैसे- आप लड़के (Male)हैं, तो आपको ट्रिमर का विज्ञापन दिखा सकता है। जो आपको पसंद भी आएगा, अगर कोई 'लिपस्टिक' का विज्ञापन है, तो वह महिलाओं (Femal) को पसंद आएगा।
नोट - अगर यहां पर दी गई जानकारी गलत है तो आप उसको बदल सकते हैं या बंद भी कर सकते हैं, ताकि गूगल इसका इस्तेमाल विज्ञापन दिखाने के लिए ना करें
2. विज्ञापन दिखाने की कैटेगरी -
गूगल हमारी ऑनलाइन एक्टिविटी के आधार पर एक प्रोफाइल बनाता है, गूगल हमारे फोन की जासूसी नही करता है वह बस हमारे व्यवहार (Behavior) को नोट करता है।
Youtube - जैसे आप बच्चों की कहानी या लोरी की वीडियो देखते हैं तो आपको Parenting वाली कैटेगरी (माता-पिता) में डाल देता है। जिससे आपको खिलौने,स्कूल ड्रेस के विज्ञापन आ सकते हैं
Education - अगर आप एजुकेशन के बारे में सर्च करते हैं तो आपको एजुकेशन वाले विज्ञापन आएंगे, जैसे किसी कोर्स के बारे में हो गया या कोई स्कूल, कॉलेज या लेपटॉप का विज्ञापन हो गया।
इसका मुख्य फायदा यह है कि आप अगर फालतू विज्ञापन नहीं देखना चाहते तो आप बंद कर सकते हैं और आप खुद तय कर सकते हैं कि आपको किन विज्ञापनों पर रुचि है किन पर नहीं।
FAQ
1. क्या Google My Ad Center सभी यूज़र के लिए फ्री है?
Answer - यह सर्विस सभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए निशुल्क है, इसकी मदद से यूजर अपने विज्ञापन अनुभव को बेहतर बना सकता है, और फालतू के विज्ञापनों को बंद कर सकता है।
2. क्या यह सिर्फ YouTube पर ही काम करता है?
Answer - नहीं, यह सिर्फ यूट्यूब पर ही काम नहीं करता बल्कि गूगल के और प्रोडक्ट जैसे Google Search, Gmail, Google Discover और वे वेबसाइट/ऐप्स जो Google Ads का उपयोग करते है, उन सभी में काम करता है।
3. क्या इससे विज्ञापन पूरी तरह बंद हो जाते हैं?
Answer - नहीं, इससे पूरी तरह विज्ञापन बंद नहीं होंगे बल्कि आप कुछ विशेष विज्ञापनों को बंद कर सकते हैं जो आपको बार-बार परेशान कर रहे हैं। और यदि आप संवेदनशील विज्ञापनों को बंद कर रहे हैं, तो गूगल आपको वह विज्ञापन कभी नहीं दिखाएगा। जैसे - डेटिंग,जुआ,गर्भावस्था और पालन-पोषण,वजन घटाना।
4. क्या Android और Desktop दोनों में काम करता है?
Answer - हां एंड्रॉयड और डेस्कटॉप दोनों में Google My Ad Center काम करता है क्योंकि यह आपके गूगल अकाउंट से जुड़ा होता है।
डिस्क्लेमर (Disclaimer) -
यह लेख केवल जानकारी (Educational Purpose) के लिए लिखा गया है। 'My Ad Center' गूगल का एक टूल है और इसकी सेटिंग्स या इंटरफेस में गूगल भविष्य में बदलाव कर सकता है। हम किसी भी विज्ञापन या ब्रांड को प्रमोट नहीं कर रहे हैं।
दोस्तों आशा है कि आपको सब कुछ समझ में आया होगा, अगर आपको कुछ पूछना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना मैसेज ड्रॉप कर सकते हैं। मैं आपके प्रश्न का उत्तर अवश्य दूंगा।


