![]() |
| AI Photo Enhancer ऐप्स |
या हो सकता है कि आप इंटरनेट से कोई इमेज को डाउनलोड कर रहे हो और वह हाईएस्ट क्वालिटी में डाउनलोड ना होकर एक लो क्वालिटी में डाउनलोड हो जाती है, क्योंकि कुछ वेबसाइट हाईएस्ट क्वालिटी इमेज के लिए पैसे मांगती हैं।
तो इस स्थिति में आपको वही लो क्वालिटी इमेज को यूज़ करना पड़ता होगा। लेकिन इस बदलते दौर में टेक्नोलॉजी काफी ज्यादा विकसित हो गई है। मार्केट में कई तरह के पैड व फ्री सॉफ्टवेयर आए हैं। इस लेख में हम आपको पुरानी और धुंधली फोटो को HD बनाने वाले 4 मुफ्त Ai Photo Enhancer ऐप्स / टूल के बारे में बताएंगे।
AI फोटो एनहांसर ऐप कैसे काम करते हैं?
AI एडवांस एल्गोरिथम का यूज़ करके फोटो में नया जीवन डाल देता है। अब जो नई टेक्नोलॉजी के मोबाइल आ रहे हैं वह भी AI का इस्तेमाल करते हैं अपने कैमरा में, आपने बड़े-बड़े युटयुबरों के मुंह से सुना भी होगा फोटो खींचने के बाद यह मोबाइल AI की मदद से फोटो को एनहांस कर देता है। तो चलिए अब जानते हैं वह ऐप जो फोटो को कुछ हद तक एनहांसर कर सकते हैं, और ध्यान रहे दोस्तों इसमें ज्यादातर ऑप्शन paid भी है लेकिन हम यहां पर फ्री ऑप्शन पर बात करेंगे।
1. Upscale.media क्या है?
Upscale media की मदद से हम अपनी किसी मोबाइल की फोटो की क्वालिटी को कुछ हद तक सुधार सकते हैं। इसकी एक अच्छाई यह भी है कि हम बिना लॉगिन किए फ्री में इमेज की क्वालिटी को एनहांस कर सकते हैं। और इसमें एक नया फीचर यह भी आया है वीडियो एनहैंसमेंट का, लेकिन वह ज्यादा से ज्यादा 1मिनट की वीडियो को एनहांस कर सकता है,और वीडियो की रेजोल्यूशन 1280x720 होनी चाहिए।
मुझको इसमें (Upscale.media) एक कमी यह लगी अगर हम इमेज को एनहांस, करते हैं तो वह उसे इमेज का साइज काफी ज्यादा बढ़ा देता है। मैंने एक 45kb की पीएनजी फोटो को एनहांस किया था और उसका साइज 11mb का कर दिया था उसने, और मेरे को कुछ खास सुधार भी नहीं लगा, इमेज को मैने बिना लॉगिन किए एनहांस किया था। अगर आपको ज्यादा हाईएस्ट क्वालिटी में एनहांस करना है तो Upscale.media में लॉगिन करने की जरूरत होगी, हालांकि लॉगिन करने पर कुछ क्रेडिट मिल जाते हैं और प्रीमियम भी लेना पड़ सकता है।
2. Adobe Firefly ऐप:
यह एक तरह का जेनरेटिव AI टूल है, इसे आप क्रिएटिव आई टोल नहीं कह सकते हैं। यह फोटो की क्वालिटी को कुछ हद तक सुधार सकता है। थोड़ा सा उसका बैकग्राउंड या कुछ भी चीज आप उसमें थोड़ा सा चेंज कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Samsung Digital Wellbeing क्या है? इसके शानदार फीचर्स और App Timer की समस्या को कैसे ठीक करें?
इसकी मदद से आप नई चीज बना सकते हैं और अपनी फोटो को डिजाइन कर सकते हैं। इसमें यह भी फीचर मिलता है टेक्स्ट को इमेज के रूप में बनाना।
3: Pixelup ऐप :
यह AI की मदद से फोटो को एनहांस करता है, और पुरानी, खराब वह धुंधली फोटो को एचडी क्वालिटी में बनाता है। यह ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में रंग भर सकता है, और आप चाहे तो एनीमेशन वाली फोटो भी बना सकते हैं।
4. Remini ऐप:
यह भी AI की सहायता से फोटो को साफ बनता है। यह बहुत प्रसिद्ध है इसके विज्ञापन शायद आपने यूट्यूब में जरूर देखे होंगे। यह कुछ हद तक फोटो के साथ वीडियो को भी साफ कर सकता है, धुंधली फोटो में डिटेल और कलर को ऐड कर सकता है।
फोटो को और बेहतर बनाने के कुछ टिप्स
दोस्तों आपके पास अगर कोई फोटो है जिसमें कुछ बेकार जगह है तो उसको क्रॉप कर दो और फिर Ai Enhancer App की, मदद से फोटो को एनहांस कर सकते हैं इससे यह एक फायदा यह होगा कि यह जरूरी हिस्से में ध्यान लगाएगा। और बाद में आप Upscale media, का यूज करके उसकी रेजोल्यूशन को बढ़ा सकते हैं।
निष्कर्ष -
दोस्तों Remini ऐप, फेस व धुंधली फोटो को ठीक करने के लिए बेस्ट है। Pixelup, पुरानी फोटो मैं जान डालने के लिए, ब्लैक एंड व्हाइट फोटो को कलर फोटो में बदलने के लिए सही है, और Upscale media, क्वालिटी और रेजोल्यूशन बढ़ाने के लिए बेहतर है, लेकिन यह फोटो का साइज काफी ज्यादा बढ़ा देता है। उदाहरण के तौर पर जैसे- आपकी फोटो 45kb में है तो वह 11mb में बदल जाएगी।



