जैसे कि मोबाइल (smartphone), मोबाइल मनुष्य के जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन गया है। इस नई टेक्नोलॉजी ने अखबार, रेडियो, टीवी आदि को रिप्लेस करके रख दिया है। आजकल ज्यादातर लोग मोबाइल में ही ई - समाचार (गूगल पर ब्लॉग), संगीत (म्यूजिक ऐप) और मनोरंजन के वीडियो (YouTube, Facebook, Instagram आदि) देखते हैं।
मोबाइल हमें जितनी सुविधा देता है, उतना ही हमको नुकसान पहुंचा सकता है। इसकी लत हमारी दिनचर्या को बिगाड़ सकती है और हमारे स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर डाल सकती है।
इस लेख में आपको Samsung के Digital Wellbeing के बारे में बताने जा रहा हूं यह एकदम फ्री है, सैमसंग OneUi में यह पहले से ही आता है। इसकी मदद से आप अपनी स्क्रीन यूसेज को ट्रैक कर सकते हैं। आप किस ऐप को ज्यादा यूस कर रहे हैं, उसको कितने बार ओपन कर रहे हैं दिन में, यह सभी जानकारियां जान सकते हैं। और अपना समय बचा कर अपनी दिनचर्या को बेहतर बना सकते हैं।
यदि आपके Digital Wellbeing ऐप में कोई अपडेट आया हो तो उसको गैलेक्सी स्टोर में जाकर अपडेट कर लें।
सैमसंग फोन में Digital Wellbeing कैसे ढूंढें?
सैमसंग फोन में डिजिटल वेलबींइग ऐप को ढूंढने के निम्नलिखित स्टेप्स -
Step 1: मोबाइल फोन की सेटिंग ⚙️ में जाएं।
Step 2: नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और आपको नीचे डिजिटल वेलबींइग एंड पैरेंटल कंट्रोल्स (Digital Wellbeing and parental controls) का ऑप्शन मिलेगा उसे पर क्लिक करें।
दोस्तों अगर आप चाहते हैं कि आपका यह फ्यूचर आपको एक्सेस करने के लिए बार-बार सेटिंग में न जाना पड़े तो आप इसको ऐप ड्रॉअर या जहां पर आपके सभी ऐप दिखते हैं वहां पर भी ला सकते हैं।
Step 3: डिजिटल वेलबींइग को ओपन करने के बाद आपके ऊपर 3 डॉट डॉट पर क्लिक करना है,
Step 4: फिर वहां पर सेटिंग लिखा आएगा उसे पर क्लिक करना है।
Step 5: वहां पर आपको एक विकल्प मिलेगा सो डिजिटल वेलबींइग ऑन ऐप स्क्रीन उसे पर क्लिक करना है।
दोस्तों अब आप देख पा रहे हैं की Samsung Digital Wellbeing ऐप हमारी ऐप स्क्रीन में आ गया है।
ऐप टाइमर (App Timers) कैसे सेट करें?
डिजिटल वेलबींइग ऐप के अंदर आपको "ऐप टाइम्स" का विकल्प मिलेगा। यदि आपको सभी ऐप्स की पूरी लिस्ट देखनी है, और उनमें से एप्स को चुनना है तो आप जहां पर App Timers, लिखा है उस पर क्लिक करें और आपके सभी ऐप दिख जाएंगे कैटिगरी के अनुसार।
Step 1: जैसे कि हमने यहां पर उदाहरण के लिए युटुब म्यूजिक (YT Music) कुछ चुन लिया है।
Step 2: ऐप को चुनने के बाद नीचे आपको दो ऑप्शन मिलेंगे कैंसिल(Cancel)और सेट टाइमर (Set timer)
Step 3: सेट टाइमर में क्लिक करेंगे।
मेरा अनुभव - दोस्तों जब हम कभी किसी ऐप में टाइमर सेट कर देते हैं और हो सकता है कि हमें किसी दिन उस ऐप की नीड हो ज्यादा टाइम के लिए और हमें हमेशा के लिए टाइमर रिमूव (App Timer Fix) करना हो और वह नहीं हो रहा है।
तो इस कंडीशन में हमारे पास एक ही रास्ता भेजता है वह है डिजिटल वेलबींइग ऐप का डाटा डिलीट कर देना।
Step 1: ऐप इन्फो में जाना है।
Step 2: नीचे स्क्रॉल करते हुए आपको यूसेज में जाना है वहां पर आपको स्टोरेज का विकल्प मिलेगा, उसे पर क्लिक करें।
Step 3: फिर आपको मैनेज स्टोरेज और क्लियर कैच का विकल्प मिलेगा।
Step 4: आपको मैनेज स्टोरेज वाले विकल्प में क्लिक करना है।
Step 5: फिर आपको क्लियर डाटा का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करना है।
नोट - ऐसा करते ही दोस्तों आपने जितने भी ऐप में टाइमर सेट करा था या कुछ भी ऐप से रिलेटेड डाटा था वह सब मिट जाएगा।
सैमसंग का खास 'Focus Mode' और उसके प्रकार:
दोस्तों यह सैमसंग का बहुत खास फीचर है और इसके नाम से ही समझ में आ रहा है की फोकस मोड अतः इसका काम यह है ध्यान भटकने से बचाना।
जब भी हम Focus Mode ऑन करते हैं, तो कुछ ऐप कुछ समय के लिए ब्लॉक हो जाते हैं।
Work time (वर्क टाइम) - यह एक तरह की प्रोफाइल है, जैसे माना कि हम पढ़ाई कर रहे हैं और हम इसमें यह तय कर सकते हैं कि कौन से ऐप बंद रहेंगे। मतलब सिर्फ जरूरी ऐप चालू रहेंगे।
Me time (मी टाइम) - यह भी एक तरह की प्रोफाइल है, यह आराम मनोरंजन के लिए है, उदाहरण जैसे मनोरंजन के समय कौन से ऐप चालू रहेंगे कौन से नहीं यहां पर हम यह तय कर सकते हैं।, हम ऐसे भी कह सकते हैं खुद के लिए समय निकालना।
प्लस (+) - जो तीसरा प्लस आइकॉन दिख रहा है उसमें आप और भी प्रोफाइल बना सकते हैं अपने जरूरत के अनुसार।
बेडटाइम मोड -
इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि यह हमें समय में सोने और मोबाइल को कम उपयोग करने में मदद करता है। और हमारे मोबाइल की स्क्रीन ब्लैक एंड वाइट हो जाती है।
![]() |
| बेडटाइम & ड्राइविंग मोड |
ड्राइविंग मोड -
यह फीचर हमारी सेफ्टी के लिए है, जब भी हम गाड़ी को ड्राइव कर रहे होते हैं। जब भी यह ऑन होता है तो हमारे पास नोटिफिकेशन कम आती हैं, कुल मिलाकर यह हमारा ध्यान भटकने से रोकता है।
निष्कर्ष -
दोस्तों यह सभी सुविधाएं हमारे लिए ही बनी है, हम मोबाइल का इस्तेमाल पूरे जीवन भर कर सकते हैं लेकिन हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदार रहना चाहिए क्योंकि हमारा सबसे बड़ा साथी हमारा स्वास्थ्य है मोबाइल नहीं। यदि हम स्वस्थ हैं तो हम कितने भी मोबाइल खरीद सकते हैं अपनी मेहनत से। इसलिए हमेशा अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, यदि आपको कुछ भी प्रश्न पूछना हो तो कमेंट बॉक्स में अवश्य पूछे हैं।







